BJP के संभावित प्रत्यशियो के नाम को लेकर लामबंद हुए कार्यकर्ता
बिलासपुर से भवानी राय
बिलासपुर –भाजपा की संभावित प्रत्याशियों की दूसरी सूची वायरल होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया है। तखतपुर और मस्तूरी के संभावित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। मस्तूरी,तखतपुर के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के बंगले पहुंचे व विरोध जताया।
दरअसल सीपत, मस्तूरी और मल्हार के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के बंगले पहुंचे और नारेबाजी की। सीपत के बीजेपी कार्यकर्ता तीजराम लाठिया, जयराम नगर के शिवानंद महाराज ने डॉ बांधी को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष होने की बात कही। इसके साथ ही नए चेहरे को मस्तूरी से टिकट देने की मांग की। उन्होंने अपने ही विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जब यहां भीड़ पहुंची तब सांसद अरूण साव अपने बंगले पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर जैसे-तैसे शांत कराया ही था कि तखतपुर के कार्यकर्ता पहुंच गए यहां से धर्मजीत सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि जो जोगी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किए हैं उसे पार्टी पर इतना भरोसा कैसे कर सकती है कार्यकर्ताओं ने स्थानीय को टिकट देने की मांग की है कार्यकर्ताओं का कहना है की जनसंख्या से लेकर आज तक जनता ने भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाया है वही इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सभी लोग अपनी बात रखें लेकिन नारेबाजी ना करें उन्होंने अस्वस्थ किया की पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों पर विचार किया जाएगा।