
राजधानी रायपुर,पुलिस विभाग के एक कर्मचारी के आगे नतमस्तक हुआ राजधानी का निगम,जोन-3 निगम जोन-3 का तमाशा,अवैध निर्माण को वैध करने राजीनामा के जुगाड़ में लगा राजधानी का निगम जोन-3,
बिलासपुर से भवानी राय
रायपुर,राजधानी,नगर निगम,अपने कारनामो को लेकर बराबर सुर्खियों में रहता है,इसी कड़ी में राजधानी रायपुर जोन क्रमांक 3 का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है,
रायपुर राजधानी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर कार्यालय में उप निरीक्षक पद पर पदस्थ राजकुमार प्रधान नामक व्यक्ति द्वारा राजधानी के मोवा आदर्श नगर में किए जा रहे अवैध निर्माण पर निगम द्वारा पिछले कई दिनों से निर्माण को अवैध बताते हुए जोन 3 द्वारा नोटिस जारी की गई नोटिस के आधार पर उक्त बिल्डिंग का निर्माण रोक दिया गया था,लेकिन उक्त अवैध निर्माण निरतंर जारी है,पास नक़्शे के विपरीत छत डालने की पूरी व्यवस्था निर्माणाधीन मालिक रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप सहायक निरीक्षक पद पर पदस्थ राजकुमार प्रधान द्वारा की जा रही है,उक्त अवैध निर्माण की जानकारी जानकारी निगम जोन-3 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी को दी गई कि जो अवैध निर्माण किया जा रहा है वो नक्शे के विपरीत है, जिस पर निगम कमिश्नर जोन-3 ने कहा अगर उनके द्वारा निर्माण किया जाता है तो आगे राजीनामा में उन्हें फाइन करके उसे वैध करार कर दिया जाएगा,ऐसा जबाब निगम कमिश्नर का मिला अब आप अंदाजा लगा सकतें हैं कि निगम के अधिकारी कितनी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहें हैं।