मस्तुरी

दिलीप लहरिया से कांग्रेसी वोटर नाराज…जाने क्या है वजह!

बिलासपुर से भवानी राय

मस्तूरी – कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया से कांग्रेसी वोटर नाराज चल रहे है। पूर्व में लहरिया के काम काज से क्षेत्र की जनता नाराज है। अब इसका असर जनसंपर्क में देखने को मिल रहा है। कोई 5 साल का हिसाब मांग रहे है तो कोई वादा पूरा नही करने से भड़क रहे है। लिहाजा अब कट्टर कांग्रेसी नाराज चल रहे है। अब इसका सीधा असर चुनाव में पढ़ सकता है। इससे ये देखा जा रहा है कि कृष्ण मूर्ति बाधी को इसका पूरा फायदा मिल सकता है।

वही क्षेत्र की ज्यादा तर कांग्रेसी वोटर पलायन करते है। जिसका सीधा असर अब चुनाव में दिख सकता है। वही अन्य पार्टियां भी कांग्रेस को नुकसान पहुचा सकता है।

क्षेत्र की जनता से हमने जब चर्चा किया तब साफ तौर पर लोगो का विचार खुल कर सामने आने लगा ..हमे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार चाहिए। भूपेश बघेल ने कर्ज माफ किया है और एक बार कर्ज माफ करने की घोषणा किया है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कर्ज माफ की ट्रिक पर लोग वोट करेंगे लेकिन मस्तूरी में दिलीप लहरिया को लेकर लोग खासा नाराज है। ऐसे में कांग्रेस को सरकार बनने में मस्तूरी कितना प्रभाव डाल सकता है। खैर चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि वोटरों ने किन पर भरोशा जताया है।

वही भाजपा भी अब कह रहा है..अउ नई साहिबो बदल के रहिबो..

ये नारा कितना कारगर होगा ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे। लेकिन मस्तूरी में भाजपा की वोट कम होने असार नही दिख रहा है। मतलब मस्तुरी में भाजपा स्ट्रांग दिख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!