![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231102-WA0255-780x470.jpg)
*साइबर सेल एवं थाना भाटापारा शहर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक शातिर सटोरिया को किया गया गिरफ्तार*
● *सटोरिया को बंगाली कॉलोनी माता देवालय वार्ड भाटापारा में लाखो रूपये का सटटा पटटी खिलाते हुए रंगे हाथों दबोचा गया*
● *सटोरिया के विभिन्न बैंक एकांउट का किया जा रहा है तस्दीक*
● *सटोरिया के विरूद्ध धारा 06 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही*
● *आरोपी सटोरिया से सट्टा पट्टी, रकम ₹900 एवं एक रियल मी मोबाईल किमती ₹5000 किया गया जप्त*
![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/11/img-20231102-wa02542062145719754018133-768x1024.jpg)
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा आशीष अरोरा के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था।दिनांक 01-11-2023 को अवैध जुआ, सट्टा, शराब पतासाजी एवं रेड कार्यवाही हेतु टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था। दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर से सूचना मिला कि *बंगाली कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा में* अवैध रूप से सट्टा पट्टी के माध्यम से विभिन्न अंकों से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहे है। कि सूचना पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर सटोरिया रामेश्वर तुरकाने पिता कृपाराम तुरकाने को पकडे, जिसके कब्जे से सटटा पटटी, नगदी रकम ₹900 तथा 01 नग रियल मी मोबाईल कीमती ₹5000 को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी योगिताबाली खापर्डे के निर्देशन में प्रधान आरक्षक भुखन लाल वर्मा आरक्षक उमेश वर्मा एवं निरीक्षक परिवेश तिवारी के नेतृत्व में सायबर सेल की टीम* का विशेष योगदान रहा। थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी सटोरिया- रामेश्वर तुरकाने पिता कृपाराम तुरकाने उम्र 50 साल साकिन बंगाली कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर