Uncategorized

धरमजयगढ विधानसभा में निरंतर हो रहे आदिवासी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल…. जानिए आज कौन हुआ शामिल?

जिला ब्यूरो राजू यादव रायगढ़

धरमजयगढ– जैसे जैसे चुनाव तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे धरमजयगढ विधानसभा में कई बड़े बड़े आदिवासी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। और दिवाली में खुशियां मनाते हुए, आज धरमजयगढ़ विधानसभा कुडुमकेला मंडल के चारमार बूथ केंद्र में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के रीति निति से प्रभावित हो कर प्रखर आदिवासी नेता बंधु राम धनुवार के साथ सैकड़ो ग्रामीणों ने भाजपा परिवार में प्रवेश किए।

इस दौरान विधानसभा चुनाव संचालक आदिवासी नेता राधेश्याम राठिया सुनील ठाकुर जी मंडल प्रभारी मुकुत राम गुप्ता जी वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता मंडल महामंत्री परमानंद गुप्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिमन्यु गुप्ता मीडिया प्रभारी मया राठिया वरिष्ठ कार्यकर्ता

सुंदर लाल वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदकिशोर डनसेना सो मि विधानसभा सहसंयोजक और कार्यकर्ताएं मौजूद थे।
सभी ने भाजपा प्रत्याशी हरीशचंद्र राठिया को तन मन धन से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!