मस्तुरी

मस्तुरी स्वास्थ केंद्र में दिखा अव्यवस्था का आलम,जगह जगह दिखे गंदगी

मस्तुरी से भवानी राय

मस्तुरी – सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मस्तुरी में अव्यवस्था का आलम। स्वास्थ केन्द्र में जगह जगह दिखा गंदगी। जगह जगह गुटखा पाउच के निशान,बाथरूम की असहनीय दुर्गंध से मरीज परेशान। माना जाता है

कि अच्छे स्वास्थ के लिए सफाई बहुत जरूरी होता है। लेकिन मस्तुरी स्वास्थ केन्द्र में ऐसा नही है। यहां गंदगी की भरमार है।

इन्ही गंदगी और बदबू के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर है। अस्पताल के दीवारों पर कई स्लोगन बने है, जिसमे बताया है कि सफाई कितनी जरूरी है।

यह स्लोगन लोगो को जागरूक करने के लिए लिखा गया है। लेकिन खुद ही अस्पताल के अधिकारी सफाई को लेकर बेपरवाह दिख रहे है।

जब हम स्वास्थ केन्द्र का जायजा ले रहे थे तभी देखा कि हास्पिटल के केन्द्र में ही उपयोग कर रुई को फेका गया है।

जबकि शासन से इन्हें नष्ट करने या फिर डस्टबिन में डालने का निर्देश है। बावजूद यहां निर्देश का पालन ही नही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!