
भाजपा पार्षद ने की स्कूल पहुंचकर किया औचक निरीक्षण……
भाटापारा से मोहम्मद शमीम खान
भाटापारा 1जनवरी छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा संचालित स्कूलों में मध्यान भोजन की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए की गई जिसके अंतर्गत महासती वार्ड के भाजपा पार्षद एवं जन भागीदारी समिति न्यू हिंदी स्कूल के सदस्य गोवर्धन डहरिया एवं उनके साथ नेहरू वार्ड के पूर्व भाजपा पार्षद नारायण साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हारून रजा स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया!
निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पढ़ाई जाने वाले पाठ्यक्रम साहित्य गतिविधियां एवं खेल के संदर्भ में जानकारी ली साथ में ही स्कूल के अंदर निर्माण कार्यों के संदर्भ में भी प्राचार्य से चर्चा की इसी बीच स्कूल बिल्डिंग हेतु बन रहे कमरे के संदर्भ में चर्चा करने के उपरांत कार्यों में कुछ विलंब होने की आशंका प्राचार्य के द्वारा की गई इस संदर्भ में जन भागीदारी के सदस्य डहरिया एवं साहू, रजा तत्काल भाटापारा ब्लॉक ऑफिस पहुंचकर सीईओ से चर्चा की चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारी के द्वारा अभिलंब कार्य को चालू किए जाने का आश्वासन दिया इसके साथ ही विद्यार्थियों से चर्चा कर भोजन के संदर्भ में जानकारी एवं वस्तु स्थिति की का निरीक्षण किया जिससे यह पता चला की भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है