भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक संपर्क पखवाड़ा कल से
भवानी राय
बिलासपुर–भारतीय मजदूर संघ द्वारा अपने स्थापना के स्वर्णिम 70 वें वर्ष में प्रवेश पर पूरे वर्ष भर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विशेष श्रमिक संपर्क अभियान पूरे देश भर में प्रारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के लगभग चालीस करोड़ मजदूर जो कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं उन सभी से संपर्क करने के साथ उनके समस्याओं की जानकारी लेते हुए अभी तक भारतीय मजदूर संघ की उपलब्धियों की जानकारी देना है।
भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर में भी शहरी क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, शासकीय एवं निजी क्षेत्र के स्थाई एवं अस्थायी श्रमिकों तक संगठन के कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाऐगा। उपरोक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आज बिलासपुर के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर के प्रभारी शंखध्वनि सिंह बनाफर ने जिला के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन होने के नाते हमारी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है,जिला के प्रत्येक श्रमिकों तक हमें अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्यक्ष संपर्क करते हुए उनको भारतीय मजदूर संघ की अब तक के प्रमुख उपलब्धियों,रीति नीति से अवगत कराना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संगठन द्वारा
हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है तथा संपर्क अभियान के लिए विभिन्न टोलियों को अलग अलग दायित्व देते हुए कार्य विभाजन किया। बैठक में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी, बिजली कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री जयप्रकाश दूबे जी ने अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव प्रकाश सिंह,आर पी श्रीवास्तव,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा,नागेन्द्र शर्मा, असंगठित क्षेत्र से दिनेश तिवारी सहित सभी अनुषंगी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।