लवन

*विधानसभा कसडोल कांग्रेस. द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कसडोल विधानसभा ससंदीय सचिव संकुतला साहु।*

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट

लवन :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रविवार से प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा एक साथ प्रदेश के सभी ब्लॉकों के शुरू की गई।

राहुल गांधी पदयात्रा की तरह यह यात्रा भी हर बूथ तक जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार विधानसभा कसडोल में आज 12 बजे युवा कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो पद यात्रा पलारी विकासखंड के ग्राम जारा के प्रसिद्ध सिद्धेश्ववर मंदिर से निकाली गई।
इस दौरान यात्रा में संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के साथ ही क्राग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति गीतों के साथ 12 km लम्बी यह पदयात्रा निकाली।
भारत में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस यह यात्रा कर रही है। गांधी जयंती के दिन से प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है।
कांग्रेस की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!