![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230307-WA0139-1-780x470.jpg)
*रंगो का त्यौहार होली क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और शान्ति पूर्ण ढंग से मना*
कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट
लवन :- जिला बलौदाबाजार के लवन चौकी क्षेत्र में रंगो का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रंग,गुलाल से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली बुधवार को नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर आये। हर तरफ होली की धूम थी। ग्राम बगबुड़ा, धाराशिव, कैलाशगढ़,खैरा,दतान,कोहरौद,खमरिया,खैन्दा,
अहिल्दा,सरखोर, पंडरिया, लवन नगर,सिंघारी, तिल्दा, लाटा,करदा, सिरियाडीह, मरदा, अमलिडीह, कोयदा, पैसर में सभी बच्चे, बूढ़े,जवान एवं महिलाएं भी होली की मस्ती में नजर आए। बुधवार को क्षेत्र में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। नगर में होली की उमंग मंगलवार से ही दिखने लगा था। मंगलवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे।
सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो मंगलवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। बुधवार की सुबह मौसम में ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह से ही हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। गलियों में मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करते रहे।होली में चिकन मटन की डिमांड जोरो पर रहा।और इस तरह शाम तक होली के रंग में रंगे रहे।