लवन

चौकी लवन पुलिस को इस वर्ष अब तक कुल 24 गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट

बिना बताए घर से चले जाने वाले की पतासाजी हेतु चलाया गया विशेष अभियान 24 गुमशुदा को ढुढ़कर परिजनों को सौपा गया

लवन :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारी को लंबित गुम इंसान के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं उ पु अ मुख्यालय अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष विशेष अभियान चलाया जा रहा है एवं नए पुराने गुम इंसान जो अलग-अलग कारणों से घर से बिना बताए कहीं चले गए थे गुम इंसान की नियमित पतासाजी करते हुए वर्ष 2019 के 01, 2020 के 04, 2021 के 04, 2022 के 12 तथा 2023 के 03 कुल 24 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया एवं उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है, चौकी लवन क्षेत्र में अन्य जगहों के अपेक्षा अधिक गुम इंसान के मामले दर्ज होते हैं जिनके दस्तयाबी के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगी.

उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक परमानंद रथ, अजय अंचल, जसवंत सिंह, धनंजय यादव, निरंजन प्रसाद सेन, भारत भूषण पठारी, विनोद बांधे का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!