
बिलासपुर
सेवानिवृत्त स्टेनो उपाध्याय को दी गई विदाई
बिलासपुर मस्तूरी से भवानी राय
बिलासपुर, 30 जून 2023/जिला कार्यालय के स्टेनो टाइपिस्ट के.के. उपाध्याय को आज सेवानिवृत्ति के पश्चात कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में एडीएम आरए कुरूवंशी ने उपाध्याय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं,
जो बेदाग छवि के साथ रिटायर्ड होते हैं। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन बहुत ही ईमानदारी के साथ पूरा किया। मुझे उम्मीद है कि वे सेवानिवृत्ति के बाद पारिवारिक और सामाजिक दायित्व को अच्छे ढंग से निर्वहन कर पाएंगे। एडीएम कुरूवंशी ने उपाध्याय के सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जिला कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा उपाध्याय को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
Shikhar express news Youtube