बिलासपुर
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को……
बिलासपुर से भवानी राय
15 अगस्त 2023 को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा, देश को स्वतंत्र करने में देश के वीर सपूतों द्वारा किये गए योगदान तथा उनकी शहादत को याद करने के लिए खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन दिनांक 14 अगस्त को किया जा रहा है। यह दौड़ नेहरू चौक से प्रातः 7:30 बजे प्रारम्भ होगी तथा देवकीनंदन चौक, सदर बाजार, गोलबाजार होते हुए पं. लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त होगी। देश की आजादी के महापर्व को समर्पित इस दौड़ में विद्यालयीन छात्रों के साथ खिलाड़ियो, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। जान सामान्य से अपील है कि वे भी देश के आजादी के महापर्व को समर्पित इस स्वतंत्रता दौड़ में उत्साह के साथ भाग लेवें।
Shikhar express news Youtube