बिलासपुर

वसुधरा नगर मे मकान मालिक अजय कुमार के घर अवैध हुक्का बार चलाने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार हुक्का बार के संचालक 1 श्रीकांत प्रजापति, 2 वेदांत शुक्ला, 3 विनोद ठाकुर चलाया जा रहा था अवैध रूप से हुक्का बार।

प्रति घण्टे 400 रूपये की दर से चलाया जा रहा था हुक्का बार मकान मालिक को मिलता था कमिशन

बिलासपुर–मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि, वसुंधरा नगर अजय कुमार के मकान में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई अग्रिम कार्यवाही करने निर्देशित करने पर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु के संयुक्त टीम बनाकर उक्त जगह पर रेड कार्यवाही किया गया वसुंधरा नगर अजय कुमार के मकान मे संचालक 1 श्रीकांत प्रजापति, 2 वेदांत शुक्ला, 3 विनोद ठाकुर द्वारा उक्त मकान में अवैध रूप से 08 उक्त लोगो को सिगरेट तम्बाखु युक्त फ्लेवर मिला कर प्रति घण्टा 400 रूपये की दर से हुक्का पिलाते पाया गया उक्त सामाग्री एवं नगद 18500/ रूपया जप्त किया गया है। उक्त सभी आरोपियो के द्वारा धारा 04, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाखु अधिनियम 2003 के तहत अपराध करना पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!