भाटापारा

शहर पुलिस द्वारा होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी…..

पुलिस द्वारा आज स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर कुल 05 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

शिखर एक्सप्रेस न्यूज़ /भाटापारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। कार्यवाही के इसी क्रम में आज दिनांक 22.03.2024 को आगामी होली पर्व के दौरान भाटापारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु 01 स्थाई वारंटी, 03 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा गया। सांथ ही शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 151,107,116(3) जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार भाटापारा शहर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आज कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

धारा 151,107,116(3) जा.फौ. में गिरफ्तार व्यक्ति

  1. मनीष यादव पिता भोला यादव निवासी के.के. वार्ड भाटापारा
    गिरफ्तारी वारंटी
  2. भरत साहू पिता ईश्वर साहू निवासी गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा
  3. सुरेश तिवारी पिता देवलाल तिवारी निवासी रामसागर पारा वार्ड भाटापारा
  4. हेमंत साहू पिता मनीराम साहू निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा
    स्थाई वारंटी
  5. आकाश पिता अनिल राठौर निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!