मस्तुरी

जिंदल कम्पनी द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर 150 पौधा लगाया गया पर्यावरण को बचाने में निभाई भूमिका

मस्तूरी/गोडाडीह आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड कम्पनी गोडाडीह द्वारा 150 पौधा लगाया गया।वही जिंदल कम्पनी के A.V.P. नितेश सिंह रघुवंशी विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमें पौध रोपण करने के साथ ही उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जो हमें संसाधन दिए हैं उनका सदुपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लगातार पर्यावरण प्रदूषित होने से ओजोन परत एवं ग्रीन हाउस को नुकसान हो रहा है। जिसके बचाव के लिए हमें अपने आस पास के वातावरण को सुरक्षित बनाना है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है।

हमें अपने प्रकृति के दिए गए संसाधनों का उपयोग बेहतर तरीके से करना है। इसके लिए हमें तालाब, नदी, जल, मिट्टी के स्त्रोत का संरक्षण करने सहित अन्य स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण को नुकसान होने से बचाना है। पर्यावरण को बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ भविष्य को सुरक्षित रखना है।

वही A.G.M. मुकेश कुमार ने लोगो को अधिक से अधिक पौधा लगाने की बात कही है। कहा जिससे हमे सुध ऑक्सीजन मिले गा। बीमारियों से बचे रहे गे।जिससे धरती का तापमान कम होगा और प्रदूषण से भी हम बचे रहे गे।सभि को प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करना चाहिए।

आपको बता दे जिंदल कम्पनी कॉलोनी और स्टारX कालोनी में पौधा लगाया गया है।जिंदल कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा यहां 150 पौधा लगाए गए है। अहम भूमिका नितेश सिंह रघुवंशी,मुकेश कुमार,प्रमोद कुमार, चंद्रमा यादव,जगदीश सिंह अनिल शर्मा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!