![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220908-WA0004.jpg)
*बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर स्थिति में डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल ,हुई मौत*
रायगढ़ जिला धरमजयगढ़ से राजू यादव की रिपोर्ट
*धरमजयगढ़*:–धर्मजयगढ़ से कापू मुख्य मार्ग में एक महिला को पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया जिसको 112 के मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।
आपको बता दें, घटना धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मजयगढ़ से कापू मुख्य मार्ग खम्हार गांव की है। समय लगभग 2:30 बजे की घटना है, जहां पर खम्हार मोहल्ला जुनापारा निवासी बुधकुंवर राठिया उम्र लगभग 55 वर्ष काम करने अपने खेत के तरफ जा रही थी।तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने ग्राम पंचायत बकालो निवासी ने महिला को इतना जोर से टक्कर मारा की महिला घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जहां पर 112 तुरंत पहुंच कर महिला को अस्पताल लेकर गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रास्ते पर ही मौत होने का अशंका जताई है।