लवन

धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट

भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

लवन। लवन सहित अंचल में धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस वर्ष गांव गांव में देवी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। किसी समिति ने दशहरे के पहले तथा किसी समिति ने दशहरे के बाद दुर्गा माता का विसर्जन किया। इसी कड़ी में ग्राम बया के बाना समीति के द्वारा नवरात्र के समापन पर विजय दशमी के अवसर पर दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य शोभायात्राओं के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदा किया। विसर्जन के दौरान बारिश होने के बावजूद प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे धूमधाम से भक्तों ने किया। इस विसर्जन यात्रा में माता के जसगीत के साथ भक्त नाचते हुए नजर आए। किसी भक्त ने गाल में तो, किसी ने जीभ में सांग लिया था। भक्तों ने गमगीन होकर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!