लवन

पोषण पखवाड़ा सह महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू…….

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट

लवन:-आज कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटगी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कसडोल शकुन्तला साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल सिद्धांत मिश्रा, राम प्रसाद वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल, महेश शर्मा अध्यक्ष कृषि मंडी कसडोल सहित सेक्टर सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक शकुन्तला साहू ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म अदा कर पोषण पेटी प्रदान की गई, साथ मे नंन्हे बच्चों का खीर खिलाकर मुंह जुठाई किया गया।

इस दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों,स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र सह मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने कहा कि सभी बच्चों को पहली शिक्षा और संस्कार माताओं से ही मिलती है।कुपोषण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है।हितग्राहियों को गर्म पौष्टिक भोजन इस योजना में दिया जा रहा है। संसदीय सचिव साहू ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चों, महिलाओं को सही पोषण मिले इसमें हम सबकी जिम्मेदारी भी है।महिलाएं सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के हितों और उनके जीविकोपार्जन में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस दिशा में ज़िला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहें कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से पोषण जागरूकता अभियान में जुड़ने व भाग लेने का अव्हान किया। संसदीय सचिव साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अन्तर्गत दिए जा रहे गर्म पौष्टिक भोजन की बदौलत शुरूआत से अब तक सैकड़ों बच्चें कुपोषण से बाहर आ चुके है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कसडोल सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अब आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। मां बच्चे को आगे बढ़ाने में महत्व रखती हैं। उसी प्रकार स्त्री पूरे समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एल आर कच्छप ने कहा विभाग द्वारा बच्चों-महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज़िले में संचालित आंगनबाड़ियों में पात्र बच्चों व महिला-किशोरियों को गर्म पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, उन्हें सही पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा मिले, ये सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामखिलावन डहरिया पार्षद कसडोल, सेवती कैवर्त्य पार्षद, ललिता यादव एल्डरमैन, परस राम जायसवाल छत राम साहू राज साहू संतोष थवाईत विजय साहू महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, माताएं, बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!