![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-06-00-16-52-38_7352322957d4404136654ef4adb64504-780x470.jpg)
आमपाली कार्यकर्ता सम्मेलन में रिटायर्ड कर्मचारी , सरपंच , युवा सहित 300 से अधिक लोगो ने किए भाजपा प्रवेश
धरमजयगढ़–हर एक कार्यकर्ता राधेश्याम है राधेश्याम की जीत मोदी की जीत है मोदी को जिताने मोदी की गारंटी पूरी कराने के लिए भाजपा को वोट करें – राधेश्याम राठिया
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं कार्यकर्ताओं के पाला बदलने का खेल शुरू हो गया है। खासकर कांग्रेस में भगदड़ जैसी नजर आ रही है। इसी क्रम में आज धरमजयगढ में आगामी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने में लगे हुए हैं!
आपको बता दें धरमजयगढ विधानसभा में नगर पंचायत अध्यक्षा तरूणाश्याम साहू के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद धरमजयगढ में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं का एकाएक भाजपा में शामिल होने की होड़ सी लगी हुई है। और वहीं आज धरमजयगढ़ के आमापाली में गांव में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 300 कार्यकर्ता कांग्रेस भाजपा में प्रवेश किया। और वहीं एकाएक पार्टी छोड़ देने के बाद इसे कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है,आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतने की आशंका जाहिर की जा रही है। आपको बता दें, खबर सुत्रों के हवाले से आ रही है, उसके मुताबिक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ सकती है.।