![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221127-WA0008-780x470.jpg)
*रोजगार सहायक संघ का चुनाव सपंन्न
अध्यक्ष बने अमर सिंह बंजारा,सचिव हीरालाल पटेल चुने गए*
लैलूंगा से हीरा लाल राठिया की रिपोर्ट
लैलूंगा :- रोजगार सहायक संघ का चुनाव आज स्थानीय उद्यान में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से
अध्यक्ष पद पर अमर सिंह बंजारा को जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं उपाध्यक्ष पद के लिये रणजीत सिंह, प्रतिमा प्रधान,को ताजपोशी की गई साथ ही कार्यकरणी का विस्तार करते हुए सचिव पद के लिए हीरालाल पटेल को चुना गया है और कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कु.मायावती नाग,को दिया गया है संघ के पूर्व अध्यक्ष घासीराम चौहान को मुख्य संरक्षक बनाया गया है,सहयोगी संरक्षक के रूप में रामचरण पटेल,जिवर्धन प्रधान,मीडिया प्रभारी डी.पी.यादव ,सह सचिव कुरसो नंदगवाल,सूचना प्रभारी बालक राम मांझी,मालती साहू,हेमलता पटेल को मनोनीत किया गया है एवं कार्यकरणी सदस्य में भुनेश्वर यादव, चंपा साहू, दुर्गेश नंदिनी,धनकुवर भगत,हरिप्रिया राठिया,ओखित डेलकी,मनोज पैंकरा सहित समस्त रोजगार सहायकों की उपस्थिति में संघ का चुनाव कराकर सर्वसम्मति से कार्यकरिणी का गठन कर संघ को नई दिशा देने में एक नया ऊर्जा के साथ करने वाले लोगों को मौका दिया गया है